Auraiya News: औरैया में पेट्रोल भराने के विवाद में सेल्समैन को पीटा
औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: भीखेपुर स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भराने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने सेल्समैन के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हजरतपुर निवासी भानु प्रताप राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह भीखेपुर के पास स्थित श्रीजी एनर्जी पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। मंगलवार-बुधवार की रात करीब दो बजे नियामतपुर निवासी एसपी गुर्जर और जाजपुर निवासी गोलू गुर्जर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि तेल भरने को लेकर दोनों युवकों ने सेल्समैन से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.