औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके त्याग और शौर्य को नमन किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नगर अमितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी बिधूना पुनीत मिश्रा और क्षेत्राधिकारी अजीतमल अशोक सहित अन्य पुलि...