Auraiya News: औरैया में पुराने घर में रुका परिवार, नए मकान से नकदी-जेवर चोरी
औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: अयाना थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान पार कर दिया। परिवार पुराने घर गया था और रात में वहीं रुक गया। शुक्रवार सुबह नए मकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तहरीर ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सेगनपुर निवासी इसरार खां पुत्र अनवार खां ने हाल ही में अकबरपुर गांव के बाहर सड़क किनारे नया मकान बनवाया है। परिवार फिलहाल इसी मकान में रहने लगा है। गुरुवार शाम परिवार के लोग सेगनपुर स्थित पुराने मकान पर गए थे। रात हो जाने पर सभी वहीं रुक गए। इसी बीच चोर नए मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखी सेफ से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिवार लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा मिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.