Auraiya News: औरैया में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल
औरैया, नवम्बर 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के मलगंवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से महिलाओं समेत करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक पक्ष की रजनी पत्नी प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे गांव के विकास और विशेष पुत्र मुलायम सिंह, उमा पत्नी मुलायम सिंह तथा अनमोल उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने घरवालों को बुलाने के लिए कहा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर उनके देवर ब्रजकिशोर, हरिशंकर और ससुर जबर सिंह को लाठी-डंडों से पीटा।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप दूसरे पक्ष की उमा देवी पत्नी कुलदीप सिंह ने त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.