Auraiya News: औरैया में पुताई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, 12 दिन पहले बड़े भाई का भी हुआ था निधन
औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: शहर के गुरहाई मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवक की शुक्रवार दोपहर पुताई का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। साथी उसे गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोरवाल कॉलोनी, गुरहाई मोहल्ला निवासी फरमान (22) पुत्र अवराध शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जमालशाह के समीप एक मकान में पुताई का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद साथ में काम कर रहे लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। भाई इमरान उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया。
परिवार का दुख परिजनों ने बताया कि फरमान पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.