Auraiya News: औरैया में पिस्टल-तमंचे के साथ दो युवक गिरफ्तार, चार कारतूस बरामद
औरैया, सितम्बर 12 -- Auraiya News: कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जालौन रोड पर दो अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। एक युवक के पास से .32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस, जबकि दूसरे से .315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक जालौन रोड से पैगंबरपुर जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास से 23 वर्षीय अजय सेंगर निवासी सिखरना, थाना अयाना, हाल पता आनेपुर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस मिलने का दावा किया गया। उसके खिलाफ कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई जालौन रोड स्थित श्रीदेवी धर्मकांटा से करीब 100 मीटर पहले की गई। यहां से गायत्री नगर निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.