औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही फुटेकुआ चौराहे पर रखकर बडेरा मार्ग जाम कर दिया। जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े परिजनों को समझाने के लिए कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। सीओ ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाए जाने की जानकारी दी और परिजनों को मुकदमे की प्रति दिखाई। इसके बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह (भूरेपुर) निवासी अंकित दोहरे सात नवंबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार, गांव में पुलिस तैनात शुक्रवार सुबह ग्वालियर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन...