Auraiya News: औरैया में पिकअप चालक पर हादसा करने की प्राथमिकी दर्ज
औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: अयाना। गांव अयाना निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बृहस्पतिवार को वह जरूरी काम से मुरादगंज जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचने पर पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा पिकअप चालक की लापरवाही से हुआ था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.