औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: पुराना अछल्दा स्थित सिद्धपीठ पांडरीधाम मंदिर में सोमवार रात आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। रात नौ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। मंदिर परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजता रहा। सिद्धपीठ पांडरीधाम मंदिर समिति के अध्यक्ष राजभाई रजनीश के नेतृत्व में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। इस दौरान ललित शास्त्री, लौआ शास्त्री, बिटू शास्त्री, भूरे शास्त्री, सूरज, वीरू गोस्वामी, प्रदीप, मनोज और संदीप समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...