Auraiya News: औरैया में परिवार गया गांव, बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी समेट ले गए चोर
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: बाबरपुर कस्बे की पावर टेन कॉलोनी स्थित सिद्धार्थ नगर में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवर, दस हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर पार कर दिया। परिवार रविवार को इटावा जिले के एक गांव गया था। मंगलवार को वापस लौटने पर घर में सामान बिखरा मिला तो वारदात की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सिद्धार्थ नगर निवासी हरिओम पुत्र लालता प्रसाद अपनी पत्नी सीता देवी और बच्चों के साथ रहते हैं। रविवार को वह परिवार के साथ इटावा जिले के भरथना क्षेत्र स्थित सिरकोरा गांव, पोस्ट शामों गए थे। परिवार के सभी सदस्यों के बाहर होने के कारण मकान बंद था। इसी दौरान चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और जेवर, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए।मंगलवार को परिवार वापस लौटा तो घर के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.