औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: संविधान के मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। संविधान संवाद अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों से विद्यालयों के माध्यम से संवैधानिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चौहान के आदेश पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। रोमा गुप्ता द्वारा संचालित अभियान के अंतर्गत शिक्षकों को संविधान के मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने कहा कि संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: एक नवंबर को लग...