Auraiya News: औरैया में नीलगाय बचाने में गड्ढे में पलटा पिकअप, चालक गंभीर
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: भीखेपुर-जूहीखा मार्ग पर मिलक के पास शुक्रवार देर रात अचानक नीलगाय सामने आने से कच्ची बर्फ लदा पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। जालौन जिले के जगम्मनपुर क्षेत्र के मढ़ेपुरा निवासी 26 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र राम रतन अपने 21 वर्षीय हेल्पर शेर सिंह पुत्र तुलसीराम के साथ शुक्रवार सुबह पिकअप से मछली लेकर कानपुर गए थे। वहां से लौटते समय वाहन में कच्ची बर्फ लदी थी। बताया गया कि मिलक के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में अक्षय पिकअप से नियंत्रण खो बैठे। वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। हादसा देखकर राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.