Auraiya News: औरैया में नाले में उतराता मिला युवक का शव
औरैया, जुलाई 8 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के निमझना गांव के बाहर बुधवार को एक युवक का शव नाले में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने नाले में शव देखकर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान निमझना निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र हरिराम के रूप में हुई। बताया गया कि दिनेश पिछले करीब दो माह से अजीतमल स्थित अपनी बहन के घर रह रहा था और दो दिन पहले ही गांव वापस आया था। ग्रामीणों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार देर रात शराब के नशे में गांव के बाहर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.