औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के मल्हौसी गांव में दरवाजे पर बनी नाली को लेकर हुए विवाद में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने देवर और जेठानी पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। गांव निवासी रिंकी पत्नी मनोज कुमार दोहरे ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नाली को लेकर देवर प्रवेश कुमार और जेठानी आशा देवी पत्नी दिनेश कुमार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान प्रवेश गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने दरवाजे पर आकर लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़िता ने गर्दन में अंदरूनी चोट आने की बात कही है।रिंकी यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जमीन के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप के मुताबिक, शोर सुनकर उसकी सास बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश ...