Auraiya News: औरैया में नाबालिग के अपहरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने समाधान पुरवा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सौरभ कुमार ने टीम के साथ आठ अक्तूबर को दोपहर करीब 2:40 बजे समाधान पुरवा तिराहे के पास दबिश दी। पुलिस ने मौके से आशा का पुरवा निवासी 26 वर्षीय अंकुश कुमार पुत्र राजकुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। वह दिबियापुर थाने में वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमा संख्या 303 में वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.