औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को अजीतमल पुलिस ने शुक्रवार को अटसू चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी 22 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ जोगिन्दर पुत्र अशोक कुमार निवासी सांफर, थाना अजीतमल है। वह वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे में वांछित था। उप निरीक्षक ओमशरण सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अपहरण, बंधक बनाने, धमकी देने और दुष्कर्म से संबंधित धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...