Auraiya News: औरैया में नहर किनारे कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: शहर के दिबियापुर रोड स्थित नहर पुल के पास गुरुवार सुबह कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। गुरुवार सुबह नहर पुल के पास से गुजर रहे राहगीरों ने कूड़े के ढेर में नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।बच्ची का शव वहां किसने और किन परिस्थितियों में रखा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.