Auraiya News: औरैया में नवनियुक्त डीआईओएस कमलेश पांडेय का स्वागत
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश पांडेय का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पटल सहायक मोहित तोमर का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन के प्रतिनिधियों ने माध्यमिक शिक्षा विभाग और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के हित में अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी, जिला मंत्री पंकज भदौरिया समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.