औरैया, नवम्बर 25 -- Auraiya News: पीबीआरपी अकादमी की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का आह्वान कैप्शन: 3 पीबीआरपी अकादमी में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक व प्रबंधक।

खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन अयाना, संवाददाता। पीबीआरपी अकादमी में 23 नवंबर से चल रही तीन दिवसीय मानसिक, शारीरिक एवं चारित्रिक विकास खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और कबड्डी में दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ अंतिम दिन क...