औरैया, अक्टूबर 25 -- टैंकर की टक्कर से दो किशोरियों की मौत Auraiya News: औरैया में रविवार को तेज रफ्तार टैंकर कहर बनकर दौड़ा और दो बाइकों में टक्कर मारकर दो किशोरियों को मौत की नींद सुला दिया। एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे कानपुर देहात के बरौर निवासी राजू की 15 वर्षीय बेटी मनीषा को घर छोड़ने के लिए परिजन दो बाइकों से जा रहे थे। एक पर बाबरपुर-अजीतमल के शास्त्री नगर निवासी बृजेश की 17 वर्षीय बेटी छाया और उसकी बड़ी बहन वर्षा थी, बाइक भाई रामू चला रहा था। दूसरी बाइक पर मनीषा अपने भाई अनिकेत के साथ थी। बाइकें इंडियन ऑयल चौकी के पास पहुंची थीं तभी अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। छाया, मनीषा और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं। ...