Auraiya News: औरैया में दो बाइकों की भिड़ंत में युवक गंभीर, तिर्वा रेफर
औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: बेला-दिबियापुर मार्ग पर नौसारा गांव के सिमरा पूर्वा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे सिमरा पूर्वा मोड़ के पास दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में सिमरा पूर्वा निवासी देवेंद्र यादव के 28 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक चला रहे दिबियापुर निवासी अशोक पुत्र रतीराम को मामूली चोटें आईं। सूचना पर उपनिरीक्षक अनिलेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बेला भिजवाया। वहां चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.