औरैया, नवम्बर 15 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे। इनमें एक बाइक पर मां-बेटे समेत तीन लोग कंचौसी में शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। भुनियापुर निवासी 27 वर्षीय मिनटुल कुमार पुत्र दिनेश कुमार अपनी 50 वर्षीय मां गुड़िया देवी और एक अन्य महिला के साथ कंचौसी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद रात करीब एक बजे तीनों बाइक से भुनियापुर लौट रहे थे। रंजीतपुर गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर...