Auraiya News: औरैया में देशभक्ति की झांकियों से बच्चों ने मोहा मन, रामलीला महोत्सव संपन्न
औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: रामलीला मैदान में आयोजित ऐतिहासिक 157वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। फफूंद और दिबियापुर के आधा दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने भाषण, लोकगीत, नाटक, भजन और देशभक्ति की झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ नेशनल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रामजी मिश्रा ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाने की बात कही।विद्यार्थियों ने देशभक्ति की झांकियों के माध्यम से जवानों के समर्पण को दर्शाया। बच्चों ने एक-दूसरे के कंधों का सहारा लेकर भारत माता की झांक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.