औरैया, नवम्बर 26 -- Auraiya News: कस्बे के सराफा बाजार में दुकान जा रहे व्यवसायी के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज और मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने छीना-झपटी करते हुए व्यवसायी का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार्रवाई की मांग की है। सराफा बाजार लोहामंडी निवासी लक्ष्मण मराठा पुत्र श्रीमंत सरगर ने पुलिस को बताया कि वह सोने-चांदी के आभूषण गलाने का काम करता है। बुधवार शाम वह सराफा बाजार स्थित अपनी दुकान पर जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर आरोपियों ने छीना-झपटी और मारपीट की। यह भी पढ़ें- Unnao News: युवक से मारपीट व मोबाइल तोड़ने के मामले में केस दर्ज इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी टूट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर द...