औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: दिबियापुर से झांसी जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू की गई है। कन्नौज से झांसी के बीच संचालित यह बस दिबियापुर, औरैया और उरई होकर जाएगी। बस का रात्रि ठहराव दिबियापुर बस स्टैंड पर होगा। इससे क्षेत्र के यात्रियों को झांसी तक पहुंचने के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बस सुबह 6:40 बजे दिबियापुर से कन्नौज के लिए रवाना होकर 8:05 बजे पहुंचेगी। कन्नौज से सुबह 9:30 बजे झांसी के लिए चलेगी और 10:55 बजे दिबियापुर पहुंचेगी। यहां से यात्री झांसी के लिए सवार हो सकेंगे। बस सुबह 11:35 बजे औरैया, दोपहर 1:40 बजे उरई और शाम करीब 4:15 बजे झांसी पहुंचेगी।

बस का समय और मार्ग वापसी में झांसी से शाम 5:20 बजे रवाना होकर बस रात दस बजे औरैया और 10:30 बजे दिबियापुर पहुंचेगी। यहां र...