औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता ने दहेज में भैंस और अंगूठी की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। हज्जी का पुरवा गांव निवासी जुगल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 25 वर्षीय पुत्री ऐश्वर्या की शादी 18 मार्च 2024 को तर्रई निवासी ओम नरायण पुत्र सत्यनरायण के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ऐश्वर्या को प्रताड़ित करने लगे।पिता के मुताबिक, पति ओम नरायण, ससुर सत्यनरायण, सास मीना, जेठ जगत नरायण, ...