Auraiya News: औरैया में तेज रफ्तार पिकअप ने परिवार को रौंदा, दंपति और बेटी गंभीर
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: भीखेपुर दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपति और उनकी बेटी को सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला। घायलों को सीएचसी अजीतमल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चिचौली रेफर किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के एमा पैगंबरपुर निवासी 48 वर्षीय सुनील तिवारी अपनी 45 वर्षीय पत्नी नीलम तिवारी और 20 वर्षीय बेटी सलोनी तिवारी के साथ बाइक से भीखेपुर जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर सामने से आए पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.