औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे एंबुलेंस चालक का सफर घर पहुंचने से पहले ही थम गया। शनिवार सुबह नवीन मंडी समिति के सामने बस से उतरकर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चिचौली पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहर के गोविंद नगर निवासी 36 वर्षीय आशीष उर्फ गोलू भदौरिया पुत्र स्वर्गीय जगदीश भदौरिया सरकारी एंबुलेंस चलाते थे। कुछ माह पहले तक उनकी तैनाती औरैया में थी। इसके बाद उनका स्थानांतरण कानपुर देहात के अकबरपुर कर दिया गया था। शनिवार को वह अकबरपुर में ड्यूटी करने के बाद बस से औरैया लौट रहे थे।

सड़क पार करते समय कार ने मारी टक्कर नवीन मंडी समिति के सामने बस से उतरने के बाद आशीष सड़क पार करने लगे। इ...