Auraiya News: औरैया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: बिधूना। बिधूना-एरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास गुरुवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक तीनों की पहचान नहीं हो पाई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- एसएच-55 पर दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत, तीसरा जख्मी क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.