Auraiya News: औरैया में तेजपुर पावर हाउस के मरम्मत कार्य पर सवाल, जांच के निर्देश
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: तेजपुर अड्डा स्थित बिजली पावर हाउस में चल रहे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में मानकविहीन सामग्री इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने पर चीफ इंजीनियर संतोष कुमार ने दिबियापुर के अधिशासी अभियंता को जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर हाउस में कराए जा रहे फर्श निर्माण में सीमेंट और गिट्टी का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। निर्माण सामग्री में मोरंग की मात्रा अधिक दिखाई दे रही है। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और टिकाऊपन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम की मरम्मत पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप है कि टूटे दरवाजे को बदलने या ठीक तरीके से मरम्मत कराने के बजाय उस पर लकड़ी लगाकर पेंट कर दिया गया।मामला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.