औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: शहर के मंडी समिति गेट के पास स्थित एक ढाबे पर रविवार रात खाना खाने पहुंचे युवक और उसके साथी से मारपीट हो गई। आरोप है कि आठ लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। युवक की कार में भी तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आठ नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। दिबियापुर क्षेत्र के उमरसाना निवासी प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने मित्र उज्ज्वल दुबे के साथ मंडी समिति स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि अतुल अवस्थी, रामजी दुबे, आशुतोष बाजपेयी, आयुष शुक्ला, वेदांत पांडेय, गिल्ली ठाकुर उर्फ अंशुल ठाकुर, राम बाजपेयी समेत आठ लोगों और दो-तीन अज्ञात लोगों ने ...