Auraiya News: औरैया में ट्रैक्टर के हल के विवाद में युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, तीन पर मुकदमा
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव में ट्रैक्टर का हल इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का आरोप है। युवक का कहना है कि बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी लाठी-डंडों से पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भाऊपुर निवासी 25 वर्षीय कोमल सिंह ने पुलिस को बताया कि दो नवंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के कौशल त्यागी, उसकी पत्नी ज्योति और अरविंद कुमार उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने हल इस्तेमाल करने से रोकने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। कोमल ने कहा कि हल उसने अपने पैसों से खरीदा है। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कौशल ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.