Auraiya News: औरैया में टिनशेड में मृत मिला होटल कारीगर, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: शहर के सट्टी तालाब के पास सोमवार सुबह एक होटल कारीगर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। वह अटल आश्रय के पास बने टिनशेड में पड़ा था। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शहर के भीकमपुर दयालपुर निवासी 45 वर्षीय दशरथ सिंह एक ढाबे पर रोटी बनाने का काम करते थे। सोमवार सुबह वह सट्टी तालाब के पास अटल आश्रय के नजदीक टिनशेड में पड़े दिखाई दिए। काफी देर तक उनके नहीं उठने पर आसपास के लोगों को आशंका हुई। पास जाकर देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस दशरथ को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर गई। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.