Auraiya News: औरैया में झोपड़ी में लगी आग से सामान राख, दो पर आग लगाने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के खुमानपुर गांव में शुक्रवार देर रात झोपड़ी में आग लगने से भूसा, चारपाई और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने गांव के दो लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। गांव निवासी राजेश कुमार पुत्र कालीचरण ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार देर रात गांव के दो नामजद लोगों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी। आग लगने पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हालांकि, तब तक झोपड़ी में रखा भूसा, चारपाई और गृहस्थी का कुछ सामान जल चुका था। सूचना पर हल्का इंचार्ज रामबहादुर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.