Auraiya News: औरैया में जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदाई, विसर्जन यात्राओं में उमड़े श्रद्धालु
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद प्रतिमाओं को विदाई देने के लिए विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालु उमड़ पड़े। ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों के बीच भक्तों ने मां के जयकारे लगाए। कहीं अबीर-गुलाल उड़ाकर तो कहीं नम आंखों से अगले वर्ष फिर आने की कामना करते हुए मां को विदाई दी गई। बेला, रुरुगंज और सहार में बुधवार को पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्राएं निकाली गईं, जबकि फफूंद में मंगलवार को प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। रुरुगंज से पहुंचीं प्रतिमाओं का कमलपुर नहर घाट पर प्रशासन की ओर से खुदवाए गए गड्ढों में भू-विसर्जन कराया गया। सहार में विसर्जन स्थल पर दो गोताखोर तैनात रहे और बल्ली, रस्सी व ट्यूब से सुरक्षा घेरा बनाया गया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की निगरानी में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अनुष्ठान पूरे किए। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.