Auraiya News: औरैया में जमीन की नापजोख के बाद विवाद, महिला पर ईंट-पत्थरों से हमले का आरोप
औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगला विजयी गांव में शुक्रवार को जमीन की नापजोख के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि अमीन के लौटने के बाद दूसरे पक्ष ने ईंट-पत्थरों से हमला कर महिला को घायल कर दिया। थाने पहुंची घायल को उपचार के लिए सीएचसी ऐरवाकटरा भेजा गया। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। नगला विजयी निवासी सुनीता पत्नी रामचंद ने बताया कि वह पैतृक संपत्ति और भाइयों से बैनामा कराकर खरीदी गई जमीन पर रह रही हैं। शुक्रवार को मुंसिफ कोर्ट के अमीन जमीन की नापजोख करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों पक्षों में जमीन के बैनामे को लेकर विवाद हो गया। सुनीता के मुताबिक, उन्होंने दूसरे पक्ष से पहले बैनामा कराने की बात कही। इसके बाद अमीन मौके से चले गए। आरोप है कि अमीन के जाने के बाद कहासुनी बढ़ गई और दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.