Auraiya News: औरैया में छात्राओं को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने के लिए किया जागरूक
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गंगाराम बजाजा न्यू गर्ल्स इंटर कॉलेज में मासिक धर्म स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग की टीम ने छात्राओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जानकारी दी। इस दौरान 100 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सपना देवी ने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इसे बीमारी या अपवित्रता मानना गलत है। किशोरियों को इससे जुड़ी भ्रांतियों, सामाजिक कुरीतियों और झिझक से बाहर आकर विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने और निर्धारित समय पर बदलने की सलाह दी।उन्होंने बताया कि माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के साथ पौष्टिक भोजन और पर्याप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.