Auraiya News: औरैया में चौकी के पास दुकान का शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: शहर के खानपुर चौराहे के पास शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी और कीमती सामान पार कर दिया। शनिवार सुबह स्कूल जा रहे दुकानदार के बच्चों ने शटर खुला देखा तो परिजनों को सूचना दी। ब्रह्मनगर चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात से आसपास के दुकानदारों में चिंता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दुकान संचालक सलीम वारसी पुत्र हलीम वारसी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान का शटर बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। शनिवार सुबह उनके बच्चे स्कूल जा रहे थे। रास्ते में दुकान का शटर खुला देखकर उन्होंने घर पर जानकारी दी। सूचना पर सलीम दुकान पहुंचे तो शटर टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो नकदी और कीमती सामान गायब था। उनके मुताबिक, चोर दुकान में रखे करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद और कीमती सामान ले गए। च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.