औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: कानपुर-प्रयागराज हाइवे में बड़ौरी टोल प्लाजा के पास हाईवे किनारे खड़े वाहनों का चालान किये जाने से नाराज ट्रक चालकों ने हंगामा किया। शुक्रवार देर शाम ट्रक चालकों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 45 मिनट तक चले हंगामा के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस द्वारा चालान नहीं किये जाने का भरोसा दिए जाने पर ट्रक चालक शांत हुए और आवागमन बहाल हुआ। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने बड़ौरी टोल के आसपास हाईवे किनारे बड़ी संख्या में ट्रक खड़े थे। आरोप है कि बाइक से दो सिपाही सादी वर्दी में पहुंचे और खड़े वाहनों की फोटो खींचने लगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 14 हजार के चालान का मैसेज देख सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक वाहनों का चालान किये जाने की बात कहते हुए ट्रक चालक लामबंद हो गय...