Auraiya News: औरैया में चारा मशीन से युवक की हथेली-उंगलियां कटीं, कटे हिस्से छिपाने का आरोप
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: चिटकापुर गांव में चारा काटने की मशीन की चपेट में आने से युवक की हथेली और उंगलियां कट गईं। शनिवार सुबह लहूलुहान हालत में उसके घर पहुंचने पर परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। घायल के पिता ने मशीन मालिक पक्ष पर घटना छिपाने और हाथ के कटे हिस्से गायब करने का आरोप लगाया है। युवक को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव निवासी बलराम सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुत्र दीपचंद्र बौद्धिक अक्षमता से प्रभावित है। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां पशुओं का चारा काटने और गोबर थापने का काम करता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दीपचंद्र घायल हालत में घर पहुंचा। उसका हाथ चारा मशीन में आने से बुरी तरह कट गया था।
परिजनों ने लगाए घटना छिपाने के आरोप पिता के मुताबिक, परिजन घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.