औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सैनपुर गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर के डबल पोल पर चढ़े एक युवक की शुक्रवार को करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सैनपुर गांव निवासी सोनू यादव पुत्र चंद्रपाल शुक्रवार दोपहर गांव के बाहर भैंसोल मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर के डबल पोल पर लाइन ठीक करने के लिए चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उस समय विद्युत आपूर्ति चालू थी। पोल पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पुताई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, 12 दिन पहले बड़े भाई का भी हुआ था निधनघटना का विवरण घटना के बाद परिजन और ग्रामी...