Auraiya News: औरैया में चलती बस का टायर फटा, सीट पर बैठे यात्री का पैर टूटा
औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: अनंतराम क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरायदा ओवरब्रिज के पास चलती निजी बस का पिछला टायर अचानक फट गया। इस दौरान बस के ऊपरी हिस्से में बनी सीट पर बैठे एक यात्री का पैर टूट गया। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। राजमार्ग की एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के बंडुवा निवासी 52 वर्षीय रमौतार पुत्र हेमचंद्र बस में सवार थे। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर क्षेत्र के कुरसेना के पास स्थित एमडी ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करने के लिए करीब 25 लोग सुबह बस से निकले थे। सुरायदा ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही बस का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इसी दौरान रमौतार के पैर में गंभीर चोट आई। सूचना पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.