Auraiya News: औरैया में घर से निकला मजदूर नहीं लौटा, सेंगर नदी में मिला शव
औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के जुआ गांव से गुरुवार सुबह लापता हुए 30 वर्षीय मजदूर का शव शुक्रवार को सेंगर नदी में मिला। नदी में गांव के नाले के मिलने वाले स्थान पर शव मुंह के बल पड़ा था और चेहरा पानी में डूबा हुआ था। ग्रामीणों ने मछली पकड़ने के दौरान नदी में गिरने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जुआ गांव निवासी 30 वर्षीय प्रेमानंद पुत्र शंकरलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह गुरुवार सुबह परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
नदी में मिला लापता मजदूर का शव शुक्रवार सुबह गांव के पश्चिम की ओर सेंगर नदी के किना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.