औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: शहर के बनारसीदास मोहल्ले में शनिवार सुबह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका का शव घर के अंदर मिला। वह मकान में अकेली रहती थीं। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। जालौन जिले के कोंच थाना क्षेत्र के भेड़ गांव निवासी करीब 70 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी स्वर्गीय रामप्रसाद प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। इसके बाद वह औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में मकान बनाकर अकेली रह रही थीं। उनके भतीजे सौरभ ने बताया कि शनिवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने मुन्नी देवी को घर में मृत पड़ा देखकर उन्हें सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए...