औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो भाइयों पर घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। मां-बेटी के शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की मां ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी की शादी इटावा जिले में तय हुई है। करीब एक सप्ताह पहले गोद भराई और वरीक्षा की रस्म हुई थी। आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को परेशान करता था और संबंध बनाने का दबाव डालता था। महिला के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात करीब दस बजे उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य गांव में रामलीला देखने गए थे। वह बेटी के साथ घर पर थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी युवक अपने भाई के साथ घर में घुस आया और बेटी से जबरन छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करते ...