Auraiya News: औरैया में घर के बाहर बैठे पिता-पुत्रों को लाठी-डंडों से पीटा, चार पर मुकदमा
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगला राजाराम गांव में घर के बाहर बैठे पिता और उसके दो बेटों के साथ चार लोगों ने कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में तीनों घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर की शाम वह अपने बेटे शिवम उर्फ पप्पू और शिवओम के साथ घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के प्रभा, रामचंद्र, जयचंद्र और सूरज पुत्रगण नाथूराम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शिवम के सिर में चोट आई, जबकि सुरेंद्र और शिवओम भी घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.