औरैया, नवम्बर 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कवा के मजरा लज्जानगर में बुधवार सुबह घर के बाहर टीनशेड से युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सुबह जागे परिजनों ने शव देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लज्जानगर निवासी 27 वर्षीय मंगल शर्मा विवाहित थे। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बुधवार सुबह परिजनों को उनका शव घर के बाहर टीनशेड से लटका मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से पत्नी माला देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में घर के आंगन में फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग का शव सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घट...