Auraiya News: औरैया में गेल में काम करते समय मजदूर की बिगड़ी तबीयत, मौत
औरैया, सितम्बर 15 -- Auraiya News: गेल दिबियापुर में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे 24 वर्षीय मजदूर शिवम कुमार उर्फ शिवांक की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 100 शैय्या अस्पताल चिचौली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पांच बहनों के इकलौते भाई और परिवार के प्रमुख सहारे की मौत से परिजन बेसहारा हो गए। ग्राम पंचायत जशवंतपुर निवासी शिवम मंगलवार सुबह गेल दिबियापुर में मजदूरी करने गया था। सुबह करीब 10 बजे काम करते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारी उसे प्राथमिक उपचार के लिए गेल गांव ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.