Auraiya News: औरैया में गेल गांव के तरणताल और नहर तट पर सजेगा आस्था का दरबार
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दिबियापुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गेल गांव के तरणताल और निचली गंग नहर तट पर सूर्य उपासना के लिए श्रद्धालु जुटेंगे। चार दिवसीय अनुष्ठान 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगा। व्रती 15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। आयोजन को लेकर पूजा समितियां और नगर पंचायत व्यवस्थाओं में जुट गई हैं। दिबियापुर में गेल और एनटीपीसी समेत विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में बिहार और पूर्वांचल के बड़ी संख्या में लोग कार्यरत हैं। उनके परिवार भी यहां रहते हैं। छठ महापर्व पर इन परिवारों की सहभागिता से क्षेत्र में बिहार और पूर्वांचल की लोक संस्कृति की झलक दिखाई देती है। यह भी पढ़ें- 16 नवंबर को स्कूल जाएं या नहीं? दिल्ली में छठ की छुट्टी घोषित, जानें UP-बिहार, बंगाल का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.