Auraiya News: औरैया में गालीगलौज का विरोध करने पर युवक को डंडों से पीटा
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर प्रताप सिंह गांव में गालीगलौज का विरोध करने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। पीड़ित ने दो लोगों पर शराब के नशे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव नगर अजीतमल निवासी शिवम राठौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह ज्ञानपुर प्रताप सिंह गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के गोलू और सित्तू शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शिवम के सिर और शरीर पर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.